एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

एम्स में ई एग्जाम हाल का शुभारंभ

देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में कंप्यूटर बेस एग्जामिनेशन हॉल (ई-एग्जाम हॉल) का शुभारंभ निदेशक प्रो. रवि कांत ने किया। उन्होंने कहा कि संस्थान में ई -एग्जामिनेशन हॉल के निर्माण से समय के साथ ही कागज की भी बचत होगी, जोकि पर्यावरण संवर्धन के लिए जरूरी है। बताया कि नवनिर्मित ई-एग्जामिनेशन हॉल परीक्षा के साथ-साथ टीचिंग लैब का कार्य भी करेगा। इसमें 120 बच्चों को दृश्य स्रव्य माध्यम (ऑडियो विज्वल) से पढ़ाया जा सकता है। निदेशक प्रो. रवि कांत ने बताया कि एम्स ऋषिकेश में संचालित होने वाले सभी अंडर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट तथा सुपर स्पेशलिटी कोर्स की सभी परीक्षाएं कंप्यूटर के माध्यम से ली जाएंगी।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके अलावा एम्स ऋषिकेश की ओर से चलाए जा रहे पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा भी कंप्यूटर के माध्यम से कराई जाएंगी। ई-एग्जामिनेशन हॉल में एक ही समय में एक साथ अलग-अलग विषयों की परीक्षाएं ली जा सकती हैं। इस अवसर पर संस्थान के उप निदेशक (प्रशासन) अंशुमन गुप्ता, डीन सुरेखा किशोर, डीन (एलुमिनाई) प्रो. बीना रवि, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. ब्रह्मप्रकाश, प्रो. मनोज गुप्ता, डीन (परीक्षा) डॉ. संजीव मित्तल, डीन (प्लानिंग) प्रो. लतिका मोहन, डॉ. सौरभ वाष्ण्रेय, सबडीन कुमार सतीश रवि, डॉ. रजनीश अरोड़ा, रजिस्ट्रार राजीव चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें