एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ब्लैकमेलिंग का आरोपी कैफे संचालक गिरफ्तार

देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:23 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने अश्लील फोटो खींचकर ब्लैकमेलिंग करने वाले साइबर कैफे संचालक को गिरफ्तार किया है। कैफे संचालक आरोपी के कंप्यूटर तथा मोबाइल को खंगाला जा रहा है। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि बीते सोमवार को एक महिला ने कोतवाली में तहरीर दी थी। आरोप था कि बीते वर्ष जून में त्रिवेणीघाट स्थित एक साइबर कैफे संचालक ने उन्हें पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर उनके साथ अवैध संबंध बनाए। इस दौरान आरोपी ने कुछ अश्लील फोटो भी ले लिए। इसके बाद से आरोपी उन्हें ब्लैकमेल कर रहा है। कोतवाल ने बताया कि आरोपी को मंगलवार रात तहसील चौक के समीप से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। आरोपी के साइबर कैफे की तलाशी ली जा रही है और कंप्यूटर सिस्टम व मोबाइल को चेक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें