एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

Roorkee News: ब्यूटी पार्लर संचालिका ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 05:06 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

क्षेत्र के मोहल्ला मलकपुरा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी भतीजी के साथ हुए शारीरिक शोषण और मारपीट का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपी युवक ने शादी का झांसा देकर तीन वर्षों तक युवती का शारीरिक शोषण किया। विरोध करने पर युवती के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के साथ ही मुख्य आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन




कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी भतीजी अपना ब्यूटी पार्लर चलाती है। आरोप है कि मोहल्ला निवासी एक युवक का उनके घर आना-जाना था। युवक ने तीन वर्षों तक उससे संबंध बनाए। जब भी युवती शादी की बात करती तो आरोपी टालमटोल कर देता था। पीड़ित ने आरोप लगाया कि युवती ने इसकी जानकारी युवक के माता-पिता को भी दी थी।



वे भी जल्द शादी कराने का झांसा देते रहे और अपने बेटे के साथ मिलकर उसे धोखा देते रहे। तहरीर के अनुसार, 23 मई 2026 को जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो युवक ने उसे फोन कर अपने घर बुलाया। आरोप है कि वहां पहुंचते ही युवक, उसके पिता, माता, बहन व बुआ ने युवती के साथ गाली-गलौज की और मारपीट की। साथ ही शादी कराने से इन्कार कर दिया। शिकायत करने जान से मार देने की धमकी दी। मंगलौर कोतवाल भगवान सिंह मेहर ने बताया कि युवक और उसके पिता समेत पांच आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें