खनन के वाहनों से फसल और गांव की सड़कों को नुकसान होने पर फतवा गांव के ग्रामीणों ने खनन वाहनों के लिए गांव का रास्ता बंद कर दिया। ग्रामीण मनीष, सोहन सिंह, अरविंद, दीपक और नीलू ने तहरीर में बताया कि रामपुर रायघटी में ग्रामीणों ने दो जून को कोई निर्णय होने तक खनन वाहनों के लिए रास्ता बंद कर दिया था। आरोप है कि चार जून की आधी रात के समय खनन कार्य से जुड़े 15 - 20 लोग लाठी-डंडे और बलकटी आदि लेकर वहां आए। वह जबरन रास्ता खोलने लगे। यहां पहुंचे ग्रामीणों ने विरोध किया। इसपर उन्होंने ग्रामीणों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। ग्रामीणों के एकत्रित होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।