एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

हिमाचली गीतों ने बांधा समां

Tehri Updated Thu, 18 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नरेंद्रनगर (टिहरी)। सिद्धपीठ श्री कुंजापुरी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या हिमाचली गीतकारों के नाम रही। उन्होंने गढ़वाली, जौनसारी और हिमाचली कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोहा। हालांकि कार्यक्रम तय समय से तीन घंटे बाद शुरू होने की वजह से कई लोग निराश होकर लौट चुके थे।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री कुंजापुरी धार्मिक एवं पर्यटन मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या ईश वंदना के साथ शुरू हुई। इसके बाद हिमाचली गायक विक्की चौहान ने ‘नीरू चली शिमला बजार’ सहित कई जौनसारी, गढ़वाली, कांगड़ी और हिमाचली गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी। नरेश भारद्वाज ने ‘दीवाने तो दीवाने हैं’ ‘सावन में लग गई आग’ के अलावा कई प्रचलित गीतों के साथ हिंदी और पंजाबी गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियों के बीच मेला सचिव व एसडीएम एसएल सेमवाल भी मंच पर खूब थिरके। देर रात चले कार्यक्रम में गीतकारों ने श्रोताओं-दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इस मौके पर विधायक सुबोध उनियाल, पालिकाध्यक्ष राजेंद्र राणा, सभासद जयपाल सिंह नेगी और व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश कर्णवाल सहित कई मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें