एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

भिलंगना के खिलाड़ियों का रहा दबदबा

Tehri Updated Sat, 27 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नई टिहरी। जिले के उच्च प्राथमिक एवं प्राथमिक विद्यालयों की दो दिवसीय प्रथम जनपदीय शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता शुक्रवार से शुरू हुई, जिसमें पहले दिन आयोजित विभिन्न स्पर्धाओं में भिलंगना के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। अंताक्षरी में कीर्तिनगर ब्लाक अव्वल रहा।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

बौराड़ी स्टेडियम में आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता अव्यवस्थाओं के बीच शुरू हुई। ब्लॉक प्रभारियों को समय पर प्रतियोगिता की सूचना नहीं मिलने पर सभी प्रतिभागी अपराह्न एक बजे तक ही जिला मुख्यालय पहुंच पाए। तब जाकर किसी तरह प्रतियोगिताओं को शुभारंभ डेढ़ बजे हो पाया। पहले दिन आयोजित प्राथमिक वर्ग सुलेख हिंदी मेें अखिलेश प्रथम, चॉद शिवा द्वितीय, अमन तृतीय रहे। सुलेख अंग्रेजी में नरेंद्रनगर के अंकुर प्रथम, चंबा की चांदनी द्वितीय, थौलधार की दीक्षा तृतीय रही। बालिका वर्ग जूनियर गोला फेंक में भिलंगना की लक्ष्मी प्रथम, अंबिका द्वितीय, नरेंद्रनगर की काजल तृतीय रही। बालक वर्ग में भिलंगना के विकास प्रथम, जौनपुर के अजय द्वितीय और चंबा के अमन तृतीय रहे। बालक सब जूनियर लंबी कूद में भिलंगना के अरविंद प्रथम, चंबा के सौरभ द्वितीय, भिलंगना के जयवीर सिंह तृतीय रहे।
प्राथमिक बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में नरेंद्रनगर की शिवानी प्रथम, चंबा की चांदनी द्वितीय, थौलधार की कंचन तृतीय रही। बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में नरेंद्रनगर की शिवानी प्रथम, कीर्तिनगर की खुशी द्वितीय, कीर्तिनगर की कंचन तृतीय रही। बालक वर्ग 50 मीटर में नरेंद्रनगर के अजय नेगी प्रथम, चंबा के आशीष पंवार द्वितीय व अभिषेक तृतीय रहे। बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में नरेंद्रनगर के अजय नेगी प्रथम, चंबा के अमन चौहान द्वितीय व अभिषेक तृतीय रहे। इससे पूर्व गढ़वाल मंडल विकास निगम के अध्यक्ष दिनेश धनै ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें