चंबा (टिहरी)। कारगिल शहीद सुभाष सिंह और राजेंद्र चंद्र की स्मृति में आयोजित ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में जड़धार गांव की टीम विजेता रही।
कोट गांव में आयोजित ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को जड़धार गांव और कोट गांव के बीच खेला गया। टॉस जीतकर जड़धार गांव ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 132 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए कोट गांव की टीम 10 विकेट के नुकसान पर 90 रन पर ही सिमट गई। रमेश सिंह मैन ऑफ द मैच रहे। समापन अवसर पर विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कुलदीप पंवार, दर्मियान सजवाण, बुद्धि सिंह पुंडीर, दर्मियान गुसाईं, युद्धवीर सिंह सजवाण और किशन सजवाण आदि उपस्थित थे।