एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जसपुर गांव में एक सप्ताह से बिजली गुल

Tehri Updated Fri, 15 Feb 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

कंड़ीसौड़ (टिहरी)। थौलधार प्रखंड के जसपुर ग्राम पंचायत में एक सप्ताह से अंधेरा पसरा है। कारण ट्रांसफार्मर खराब होना है। जनप्रतिनिधि ऊर्जा निगम के अधिकारियों से खराब ट्रांसफार्मर बदलने की कई बार गुहार लगा चुके हैं। बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हुई। चार मार्च से हाईस्कूल-इंटर बोर्ड परीक्षा है। बिजली न होने से छात्र-छात्राओं के अध्ययन में बाधा पड़ रही है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

जसपुर ग्राम पंचायत के 250 परिवार एक सप्ताह से अंधेरे में रात काटने को मजबूर हैं। इन दिनों क्षेत्र में गुलदार का आंतक भी छाया है। गुलदार के भय से अभिभावक शाम 5 बजे बाद बच्चों को घर के आंगन में नहीं आने दे रहे हैं। सात दिन पहले गांव का ट्रांसफार्मर जल गया था। ग्राम प्रधान जीतमणी खंडूरी, पूर्व प्रधान गोपाल खंडूरी, कृष्णा खंडूरी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सरस्वती देवी ने बताया कि ऊर्जा निगम के अधिकारियों को ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना तत्काल दे दी गई थी। बावजूद इसके ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। ऊर्जा निगम के ईई अमित शर्मा का कहना है कि गांव में ट्रांसफार्मर भेज दिया गया है। शुक्रवार को ट्रांसफार्मर लगाकर एसडीओ को विद्युत आपूर्ति बहाल करने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें