एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कानूनगो की जांच में भी नहीं मिले जंगल में कटे पेड़

Tehri Updated Sat, 23 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

घनसाली (टिहरी)। पहले पटवारी और अब कानून गो की जांच में भी घणात गांव में पेड़ काटने की बात गलत पाई गई।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील प्रशासन और वन विभाग को 20 फरवरी को घणात के जंगल में 150 पेड़ कटे होने की सूचना मिली थी। वन विभाग ने यह कहते हुए पल्ला झाड़ दिया था कि यह जंगल ग्रामीणों की सिविल सोयम की भ्ूामि है। तहसीलदार ने बृहस्पतिवार को राजस्व निरीक्षक सोहन पाल सिंह पंवार को जांच के लिए घणात भेजा था। पटवारी ने मौके का निरीक्षण किया तो वहां कोई भी पेड़ कटा हुआ नहीं मिला। राजस्व निरीक्षक की रिपोर्ट पर घणात के ग्रामीणों ने आपत्ति जताई। जिसके बाद तहसीलदार ने कानूनगो को जांच के लिए भेजा। ग्रामीणों ने किसी उच्च अधिकारी से जांच कराने की मांग की थी। उनका कहना है कि चारापत्ती के लिए पेड़ों की सिर्फ पत्ती काटी जाती है। लेकिन जंगल में बेरहमी से पेड़ों का कटान हुआ है। कोटी गांव के लोगों के दबाव में राजस्व निरीक्षक ने गलत रिपोर्ट दी है।
ग्रामीणों की मांग पर तहसीलदार मोहन लाल ने कानूनगो को जांच के लिए शुक्रवार को मौके पर जाने के निर्देश दिए। शुक्रवार शाम छह बजे काननूगो पूरी टीम के साथ घणात के जंगल में पहुंचे। ग्रामीणों के साथ उन्होंने मौके का निरीक्षण किया। लेकिन वहां पेड़ कटे नहीं मिले।
विज्ञापन


कोट-
ग्रामीणों के साथ मैंने जंगल में जाकर मौका मुआयना किया। कहीं कोई पेड़ नहीं कटे है। चारापत्ती के लिए बांज के पेड़ाें की लॉपिंग हुई है। शनिवार को तहसील पहुंचकर उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट दी जाएगी। -आशाराम पैन्यूली कानूनगो घनसाली
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें