एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पर्यटन मेले के लिए प्रशासन से मांगा सहयोग

Tehri Updated Thu, 25 Apr 2013 02:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नई टिहरी। खैट पर्वत पर स्थित मां दुर्गा मेला शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए मंदिर समिति ने जिला प्रशासन से सहयोग की अपील की है। समिति ने डीएम को दिए ज्ञापन में नौ दिवसीय मेले में श्रद्धालुओं को आने-जाने के लिए रास्ता सुगम बनाने, पेयजल व्यवस्था, वनागिभन की घटनाओं को रोकने के लिए वन विभाग के कर्मियों कौ तैनात करने और बस सेवा मुहैया करने आदि की मांग की है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में मेला समिति के संस्थापक प्रेमदत्त नौटियाल ने कहा कि दस हजार फिट की ऊंचाई पर स्थित खैट पर्वत पर दुर्गा मंदिर में 28 मई से पांच जून तक पर्यटन और धार्मिक मेले का आयोजन किया जा रहा है। लेकिन यहां पहुंचने पर यात्रियों को दिक्कत न हो इसके लिए यहां पर उचित व्यवस्थाएं की जाएं। उन्होंने बताया कि 28 मई से लगने इस विशाल मेले की तैयारियां जारी हैं। उन्होंने मेले को बढ़ावा देने के लिए श्रद्धालुओं से मेले में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें