चंबा (टिहरी)। गढ़वाल केंद्रीय विवि के एसआरटी परिसर के नवनियुक्त निदेशक प्रो. आरसी रमोला ने शनिवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। निदेशक पद पर प्रो. डीएस कैंतुरा का तीन साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर विवि कुलपति प्रो. एसके सिंह और कुलसचिव डा. प्यार सिंह राणा ने भौतिक विज्ञान के प्रो. रमोला को निदेशक का दायित्व साैंपा है। नवनियुक्त निदेशक रमोला ने कहा कि बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। इस मौके पर पुस्तकालयाध्यक्ष हंसराज बिष्ट, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आरएस कठैत, प्रो. बीएस बिष्ट, डा. सुबोध कमार, डा. केसी पेटवाल, डा एलआर डंगवाल, डा. संजीव चढ़ढा, उत्तम तोमर, आरपी रतूड़ी, हरेंद्र भंडारी आदि उपस्थित थे।