चंबा (टिहरी)। हेंवल नदी इन दिनों उफान पर होने से पुजाल्डी, खुरेत और काणाताल के ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पैदल पुलिया आपदा की भेंट चढ़ जाने से लोग नदी पार नहीं कर पा रहे हैं।
और पढ़ें
हेंवलनदी नदी का पुल जल स्तर बढ़ने से बह चुका है। जिससे पुजाल्डी, खुरेत और काणाताल के ग्रामीणों की आवाजाही ठप हो गई है। बच्चों को स्कूल पहुंचने के लिए जान-जोखिम में डालकर हेंवलनदी को पार करना पड़ रहा है। राकेश सिंह रमोला, गिरीश बिजल्वाण का कहना है किस्थानीय लोगों की समस्या को देखते हुए हेंवलनदी पर जल्द पुल निर्माण किया जाना चाहिए। पुल न होने से क्षेत्र के लोगों को पांच कि.मी.की अतिरिक्त दूरी तय कर अपने गतंव्य तक पहुुंचना पड़ रहा है।