एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

डौर गांव में घुसा बारिश का पानी

Tehri Updated Wed, 31 Jul 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नरेंद्रनगर (टिहरी)। बारिश से बीती रात डौर गांव के कई घरों में पानी घुस गया। बारिश के बाद हुए भूस्खलन से बड़े-बड़े पत्थर लोगों के आंगन में गिर गए। पानी से ग्रामीणों की कई बीघा सिंचित भूमि बह गई। डौर के बालम सिंह, सोबन सिंह ने बताया कि बारिश के बाद जो पानी घरों में घुसा लोग किसी तरह जान बचाने के लिए घरों को छोड़कर बाहर निकल गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव जाने वाली सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई है। विधायक सुबोध उनियाल के निर्देश पर तहसीलदार हरीश चंद्र जुयाल ने प्रभावित गांव में जाकर नुकसान का जायजा लिया। तहसीलदार ने बताया कि क्षति की रिपोर्ट शासन को भेजकर जल्द ही प्रभावित परिवारों को मुआवजा राशि निर्गत की जाएगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें