एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अफसरों की अनुपस्थिति पर भड़के बीडीसी सदस्य

Tehri Updated Sat, 31 Aug 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

कंडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार क्षेत्र पंचायत की बैठक में आपदा, मुआवजा, पेयजल, सड़क, शिक्षा, बिजली आदि मुद्दे छाए रहे। अधिकारियों के बैठक में नहीं आने पर सदस्यों ने आक्रोश व्यक्त किया। कादला बैंड से मेहर कटखेत तक सड़क निर्माण शुरू नहीं होने पर क्षेत्र पंचायत सदस्य विनोद पंवार ने 16 सितंबर से भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख रजनी सजवाण की अध्यक्षता में हुई बैठक में सदस्यों ने आपदा राहत राशि का समय पर वितरण नहीं होने का मामला प्रमुखता से उठाया। ब्लॉक प्रमुख ने अधिकारियों से कहा कि राहत के चेक प्रभावितों को समय पर दिए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। प्रमोद नेगी ने उप्पू किलेखाल मोटर मार्ग की बदहाल स्थिति का मामला उठाया। कहा कि सड़क से मलबा तक नहीं हटाया गया है। जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि ब्लॉक में अभी तक सभी गांवों में आधार कार्ड बनने का काम पूरा नहीं हो पाया है। इसलिए विधवा, विकंलाग, वृद्धावस्था पेंशन के लिए पोस्ट ऑफिस द्वारा आधार कार्ड की प्रति मांगने का कोई औचित्य नहीं है। जीत सिंह चौहान ने बंदरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए वन एवं पशुपालन विभाग की ओर से बंदरों को पकड़ने के लिए संयुक्त मुहिम चलाने की मांग उठाई। बैठक में ज्येष्ठ उपप्रमुख रामलाल खंडूरी, मूलमदास, राम प्यारी, रामचंद्री देवी, श्याम चंद्र, कमला उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें