एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

महिला को बंधक बनाकर लूटा

Tehri Updated Mon, 23 Sep 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

चंबा (टिहरी)। ब्लॉक रोड पर बीती रात दो नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर महिला को बंधक बना लिया और उसे नशीला पदार्थ खिलाकर सोने की अंगूठी, नकदी ले उड़े। बाद में घर पहुंचे महिला के पति ने उसे बेहोशी की हालत में जिला चिकित्सालय बौराड़ी में भर्ती कराया। घटना से क्षेत्रवासी दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक रोड पर परचून की दुकान चलाने वाला राकेश जोशी शनिवार को डांडाचाली गया था। घर पर उसकी पत्नी संगीता अकेली थी। रात्रि 9 बजे खाना बनाने के बाद जब वह रसोई से कमरे में पहुंची तो नकाबपोश बिजली बंद कर भीतर बैठे थे। महिला ने पति को मोबाइल मिलाया लेकिन नकाबपोशों ने कॉल काट दी। महिला के हाथ दुपट्टे से बांधकर उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। सोने की अंगूठी और पर्स में रखे आठ सौ रुपये नकद लेकर बदमाश चले गए। घर पहुंचे राकेश को पत्नी बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। कमरे में एक बीयर की बोतल टूटी थी। थानाध्यक्ष पंकज देवरानी ने बताया कि घटना की सूचना पर मौका मुआयना किया गया। मामले की जांच पड़ताल चल रही है। पीड़ित पक्ष की ओर से अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें