नैनबाग (टिहरी)। एक सप्ताह से नैनबाग क्षेत्र में बीएसएनएल की ब्राडबैंड सेवा पूरी तरह से ठप पड़ी हुई है, जिससे लोगों के तहसील में जाति, आय, स्थायी निवासी आदि प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। इन दिनों समूह ग और उत्तराखंड पुलिस भर्ती के लिए आवेदन पत्र मांगे गए हैं। खरसोन से अपने बेटे का जाति प्रमाण पत्र बनाने तहसील पहुंचे बालक राम ने बताया कि वह सुबह 10 बजे ही तहसील पहुंच गए थे, लेकिन तहसील कर्मी यह क हकर पल्ला झाड़ रहे हैं कि ब्राडबैंड नहीं चल रहा है। बलबीर सिंह रावत, कुंवर सिंह भंडारी का कहना है कि प्रमाण पत्र बनाने के लिए तहसील के चक्कर काटने में युवा बेरोजगारों का समय और धन की अनावश्यक बर्बादी हो रही है। एसडीओ बीएसएनएल बड़कोट अरविंद सेमवाल ने बताया कि दिल्ली-यमुनोत्री मांग पर सड़क चौड़ीकरण और मसूरी में सीवर लाइन के लिए सड़क खुदाई होने के कारण अगल-अलग स्थानों पर ओएफसी कट गई है। फाल्ट को ढूंढने के लिए कर्मचारी लगे हुए हैं।
और पढ़ें