नई टिहरी। संत निरंकारी मिशन के प्रमुख बाबा हरदेव सिंह महाराज के 60वें जन्म दिन को मिशन से जुड़े लोगों ने गुरु पूजा दिवस के रूप में मनाया।
मिशन के जिला प्रमुख सबल सिंह चौहान ने संतों को गुरु द्वारा दिए गए ब्रह्म ज्ञान का जीवन में अनुकरण करने का संदेश दिया। इससे पहले भक्तों ने सत्संग भवन के आसपास, बौराड़ी बस अड्डा, गणेश चौक आदि स्थानों पर सफाई अभियान चलाया। इस मौके मनोहर कुड़ियाल, डा. नित्यानंद उनियाल, गबर सिंह चौहान, हीरा लाल, सुंदर लाल बेलवाल, प्रताप सिंह पंवार, पंकज कुड़ियाल, मंजलि आर्य, नीलम नेगी, सुमित्रा देवी, ममता आदि मौजूद थे।
श्रीनगर। निरंकारी मंडल ने दीनदयाल उपाध्याय पार्क में पौधरोपण व सफाई अभियान चलाया। इस अवसर पर एसडीएम रजा अब्बास ने निरंकारी मंडल की ओर से किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र रावत, उफल्डा की निवर्तमान प्रधान लक्ष्मी रावत, आनंद सिंह भंडारी उपस्थित थे।
पौड़ी। संत निरंकारी मंडल के सेवादारों ने बस स्टेशन से लोअर चोपड़ा तक झाड़ू लगाकर सड़क की सफाई की। गडोली स्थित सत्संग भवन के चारों तरफ छायादार पौधे लगाए। इस मौके पर मंडल के जिला संयोजक डा एसपी रतूड़ी, एसएस राणा, मनी सिंह, आंनद सिंह, नृपेश तिवारी आदि मौजूद थे।
आदिबदरी। जीआईसी में आयोजित समागम में विजय रावत, जिला प्रचारक दयाल सिंह, जगमोहन लखेड़ा ने कहा कि गुरु का मार्ग हर युग में कल्याणकारी रहा है। इस दौरान बच्चों ने ‘मेरा परिवार’ नाटक का मंचन किया। इस मौके पर उमेद भंडारी, जगत रावत, शिशुपाल रावत, नारायण सिंह मौजूद थे।