एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन विवि के परीक्षा फार्माें का वितरण शुरू

Tehri Updated Tue, 04 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

चंबा (टिहरी)। श्रीदेव सुमन विवि ने सत्र 2013-14 की प्राइवेट परीक्षा फार्मों का वितरण डाकघरों के माध्यम से शुरू कर दिया है। गढ़वाल मंडल के 33 डाकघरों में परीक्षा फार्म उपलब्ध है। फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 18 मार्च निर्धारित की गई है। विलंब शुल्क 500 रुपये सहित आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 25 मार्च तय की गई है। स्नातक परीक्षा का शुल्क 1260 और स्नातकोत्तर परीक्षा शुल्क 1460 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवि के कुलपति डा. यूएस रावत ने बताया कि नए परीक्षार्थियों से 100 रुपये नामांकन शुल्क, स्नातक द्वितीय के छात्रों से 100 रुपये पर्यावरण शुल्क और स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष के छात्रों को 100 रुपये की उपाधि शुल्क अतिरिक्त जमा करना होगा। उन्होंने बताया कि यदि दूरस्थ क्षेत्र जोशीमठ, उत्तरकाशी, तलवाड़ी में फार्म आज किसी कारण वश नहीं पहुंच पाए होंगे, तो एक-दो दिन बाद उपलब्ध हो जाएंगे। सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक कर जल्द ही परीक्षा तिथि निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें