एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

छात्रावास में महिला वार्डन की हो तैनाती

Tehri Updated Mon, 07 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नई टिहरी। जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयाें में पुरुष वार्डनों के स्थान पर महिला वार्डन की तैनाती की मांग की गई है। मनीष नौटियाल, रमाकांत, सुनील प्रताप व शैलजा आर्य की ओर से डीएम को प्रेषित ज्ञापन में कहा गया है कि कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय है। इन छात्रावासों में महिला वार्डन की तैनाती होनी चाहिए, जबकि कुछ छात्रावास में पुरुष वार्डन सेवाएं दे रहे हैं। पुरुष वार्डन से छात्रावास में रहने वाली बालिकाएं अपनी समस्याओं को नहीं बता पाती है। सुरक्षा के दृष्टि से भी छात्रावास में पुरुष के बजाय महिला वार्डन की तैनाती जरूरी है। डीएम से इस मामले में शीघ्र कार्रवाई करने के लिए विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित करने की मांग की गई।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें