चंबा (टिहरी)। दस दिनों तक सैन्य जीवन के गुर सीखने के बाद एनसीसी कैडेट्स अपने-अपने घरों को रवाना हुए। कैंप के आखिरी दिन सर्वश्रेष्ठ कैडेट्स को पुरस्कार प्रदान किया गया।
मंगलवार को चंबा पुलिस लाइन में चल रहे एनसीसी कैंप का समापन हुआ। इस दौरान कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल विवेक जसवाल ने कहा कि दस दिन तक 400 से ज्याद कैडेट्स ने सैन्य जीवन का प्रशिक्षण हासिल किया। कैंप में लिए गए प्रशिक्षण से कैडेट अपने जीवन में किसी भी तरह की चुनौती का सामना कर सकेंगे। कैडेट ने कैंप में एकता और अनुशासन से रहना सीखा। इस दौरान कैडेट ने ड्रिल, फायरिंग, मैप रीडिंग और योग का प्रशिक्षण लिया। कैंप के दौरान चंबा, पौड़ी, रुड़की के एनसीसी कैडेट का चयन नैनीताल में चल रहे फायरिंग कैंप के लिए किया गया। समापन समारोह के दौरान डिप्टी सीओ ले. कर्नल संजीव सिंह, एनसीसी कैंप के प्रथम अधिकारी डीएल उनियाल, सूबेदार अतुल सिंह, नरेंद्र सिंह मेहरा, मनबर सिंह रावत, विवेक राणा, हवलदार राजेंद्र सिंह, मानवेंद्र सिंह, तारा सिंह, हर्षपति, अरुण पाल आदि मौजूद रहे।