एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मौत की गुत्थी सुलझाने में राजस्व पुलिस विफल

Tehri Updated Sat, 31 May 2014 05:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

घनसाली (टिहरी)। तहसील क्षेत्र के ग्राम सौंप में 11 दिन पहले हुई नाबालिग की कथित आत्महत्या के मामले में राजस्व पुलिस के हाथ अभी खाली हैं। जिस पेड़ की टहनी पर बालिका के फांसी लगाने की कहानी गढ़ी जा रही थी, वह टहनी भी काट दी गई है। जिससे हत्या की आशंका प्रबल हुई है। घटना की संदिग्धता को देखते हुए व जांच अधिकारी के ढुलमुल रवैए से खफा परिजनों ने रेगुलर पुलिस से जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व क्षेत्र भट्ट गांव की ग्राम पंचायत सौंप में 19 मई को प्राथमिक स्कूल में कक्षा पांच की छात्रा नरेंद्र सिंह की बेटी अलीशा की स्कूल के पास ही एक पेड़ की टहनी पर शव लटका मिला था। ग्रामीणों के दबाव में बच्ची के शव को दफना दिया गया था, लेकिन हत्या की आशंका पर मृतका के पिता ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने शव को निकालकर पोस्टमार्टम कराया था। जिसकी रिपोर्ट भी जांच अधिकारी को चार दिन पहले मिल चुकी है, लेकिन मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। बताया गया है कि जिस पेड़ पर नाबालिग के फांसी लगाने की बात की जा रही है, वह टहनी भी काट दी गई है। परिजनों ने राजस्व पुलिस पर जांच में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए रेगुलर पुलिस से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। नायब तहसीलदार सुनैना राणा का कहना है कि मौत के मामले में गांव के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें