एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ट्रक फंसने से नई टिहरी-घनसाली मार्ग पांच घंटे जाम

Tehri Updated Thu, 19 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नई टिहरी। नई टिहरी-घनसाली मोटर मार्ग पर रोड़ी से भरे एक ट्रक का एक्सल टूटने से वह सड़क के बीचों-बीच खड़ा हो गया, जिससे नंदगांव में पांच घंटे तक यातायात बाधित रहा। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। बुधवार सुबह 9 बजे एक ट्रक रोड़ी भरकर टिपरी की तरफ आ रहा था। नंदगांव में ट्रक का एक्सल टूटने के कारण वह सड़क के बीचों-बीच खड़ा हो गया। स्थानीय लोगों ने धक्का मारकर ट्रक को साइड खड़ा करने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। किसी तरह वहां से छोटे वाहनों के आवागमन को रास्ता तैयार किया गया, लेकिन बडे़ वाहन वहीं फंसे रहे। पूर्वाह्न 11 बजे डीएम युगल किशोर पंत वहां पहुंचे और लोनिवि, टीएचडीसी को जेसीबी भेजकर ट्रक से रोड़ी उताकर उसे साइड करने को कहा। तब अधिकारी हरकत में आए। अपराह्न एक बजे ट्रक को हटाकर यातायात बहाल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें