लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर ब्लाक में रौणद रमोली के चण्याकी गांव में सीबीएसई पैटर्न स्कूल खोलने के लिए 200 नाली भूमि का चयन किया गया है।
केंद्रीय विद्यालय के पूर्व ज्वाइंट कमिश्नर डा. मदनमोहन स्वामी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्ता परक शिक्षा देने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले सत्र 2015 से एक से तीन तक की कक्षाएं संचालित की जाएगी। भविष्य में बाहर के छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावास भी बनाया जाएगा। राजेश्वर प्रसाद पैन्यूली ने कहा कि अभिभावक अपने पाल्यों को गुणवत्ता परक शिक्षा देने के लिए पलायन कर रहे हैं। इसे रोकने के लिए क्षेत्र में सीबीएसई पैटर्न का स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया है। इस मौके पर पृथ्वी चंद रमोला, भानू नेगी, यशवंत बिष्ट, विवेक कलूड़ा, दीपक बगियाल, राजेश बगियाल, साब सिंह, सुजान, संदीप और विशन सिंह राणा आदि मौजूद थे।