एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

शिक्षकों के ट्रांसफर पर अड़े अभिभावक

Tehri Updated Tue, 16 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

कंडीसौड़ (टिहरी)। जीआईसी कंडी में पीटीए के गठन को लेकर अभिभावक और शिक्षकों के बीच हुई तनातनी के बाद अभिभावकों ने कुछ शिक्षकों पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बीईओ को ज्ञापन भेजकर शिक्षकों के स्थानांतरण की मांग की है। साथ ही ऐसा नहीं किए जाने पर कालेज में तालाबंदी कर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को पीटीएगठन को लेकर कालेज में बैठक में आयोजित की गई थी, जिसमें अभिभावकों ने निवर्तमान कार्यकारिणी का प्रस्ताव पारित किया था। लेकिन प्रधानाचार्य ने इस निर्णय को मानने से इनकार दिया। जिससे अभिभावकों ने खासा रोष जताते हुए गुटबाजी को हवा दे रहे शिक्षकों का स्थानांतरण करने की मांग कर बैठक का बहिष्कार कर दिया था। सोमवार को अभिभावकों ने बीईओ से मुलाकात कर प्रभारी प्रधानाचार्य छोटेलाल सोनकर, बलवंत राम परदेशी और प्रदीप रावत का तबादला करने की मांग की। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की गुटबाजी के कारण कालेज की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ब्लॉक मुख्यालय के इस कालेज में जहां पहले 700 से अधिक छात्र पढ़ते थे, उनकी संख्या अब 150 पर सिमट गई है। कंडी के प्रधान गंभीर सिंह गुसाईं, सुमेर सिंह पंवार, मायाराम लसियाल, बुद्धि सिंह गुसाईं, चमन सिंह, प्रेमचंद रमोला ने बीईओ से मुलाकात कर शिक्षकों का स्थानांतरण नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।


कालेज में गुटबाजी छात्रहित में कतई ठीक नहीं है। अभिभावकों की शिकायत पर संबंधित शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भी भेजी गई है।
विज्ञापन

-शोभाराम उनियाल, बीईओ थौलधार।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें