एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मदननेगी क्लब ने जीता उद्घाटन मैच

Tehri Updated Tue, 23 Sep 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नरेंद्रनगर (टिहरी)। श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला समिति की ओर से जीआईसी खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की 28 टीमें प्रतिभाग कर रही है। उद्घाटन मैच में मदननेगी क्लब ने पालीटेक्निक क्लब सी को 30 रनों से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिकेट मैच का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष दुर्गा राणा ने किया। उन्होंने कहा कि श्री कुंजापुरी मेला धार्मिक एवं पर्यटन विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने मेले के सफल संचालन के लिए लोगों से सहयोग की अपील की। प्रतियोगिता का पहला मैच मदननेगी क्लब और पालीटेक्निक के बीच खेला गया, जिसमें मदननेगी क्लब ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पालीटेक्निक को 30 रनों से हराया। दूसरे मैच में पुलिस टीम ने एसपीएन क्लब को 27 और तीसरे मैच में यंग स्टार क्लब ने ओल्ड स्टार क्लब को एक रन से हराया। इस मौके पर प्रकाश, महेश गुसाईं, सूर्यप्रकाश जोशी, राजू भारती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें