एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बिग बॉस सीजन 7 में ये होगा खास

अमर उजाला, नलिनी गुसाईं, देहरादून Updated Mon, 16 Sep 2013 09:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

दून की मनीषा की तारीफ खुद बिग-बॉस कर चुके हैं। ये भी तय है कि इस बार बिग-बॉस सीजन-7 में जो भी नर्क में पहुंचेगा उसका जीवन वाकई नर्क बन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीषा हाल ही में एक दिन के ट्रायल से लौटी है। मनीषा ने बताया कि चौदह लोगों की टीम को बिग-बॉस शुरू होने से पहले ट्रायल के लिए बुलाया गया था। इनमें मनीषा ही ऐसी थी जो अपनी कड़ी मेहनत से स्वर्ग में पहुंची।

देखिए, ये हैं बिग बॉस के विवादित मेहमान

बिग बॉस में रहने का मौका
बसंत विहार निवासी मनीषा के पिता एससी पटेल एक एनजीओ में चेयरमैन हैं। मां पुष्पलता गृहिणी है। मनीषा मॉडलिंग करती है। बिग-बॉस के प्रोडक्शन हाऊस में काम करने वाली मनीषा की एक सहेली ने उसे बुलाया।
विज्ञापन


ये एक दिन का बिग-बॉस बिल्कुल वैसा ही था जैसे कि तीन महीने तक आगे चलने वाला है। बस फर्क था तो इतना कि ये बनाए गए सेट और कैमरे को चैक करने के लिए था और ये टीवी पर प्रसारित नहीं होगा।

पढें, एक ओर फांसी का फैसला, दूसरी तरफ छेड़खानी

14 लोगों संग हुआ ट्रायल
यहां पहुंचे सभी चौदह लोगों को सेलिब्रिटी की तरह ही यहां रहने को कहा गया। मनीषा ने बताया कि नए एपिसोड में 14 सेलिब्रेटी ही आएंगे इसलिए इतने ही लोगों संग ट्रायल किया गया था।

नर्क में हुई बीमार
मनीषा ने बताया कि इस बार बिग-बॉस की थीम स्वर्ग और नर्क रखी गई है। दोनों जगह आधे-आधे लोगों को बांटा जाएगा। जो अच्छे कर्म करेगा उसे नर्क से स्वर्ग में और जो बुरे कर्म करेगा उसे स्वर्ग से नर्क में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

पढें, शर्मनाकः दुष्कर्म करने वाला आजाद, पीड़ित हड़ताल पर

मनीषा ने बताया कि नर्क की स्थिति बेहद खराब है। वहां ना ही तो वाशरूम में इस्तेमाल करने को पानी है ना ही खाने को खाना। मिट्टी के फर्श पर सोने की व्यवस्था है।

नहीं किया बिग बॉस ने रहम
यहां 24 घंटे भूखे रहकर मेरी तबियत बिगड़ गई। फिर भी बिग-बॉस ने रहम नहीं किया, दवाई नहीं दी। जबकि स्वर्ग में आलीशान बिस्तर, बड़ा वॉशरूम सहित सभी सुविधाएं हैं।

पढें, अल्लाह के बंदो ने दुर्गा के मंदिर में उठाई पत्तल

टास्क किया पूरा तो खुश हुए बिग-बॉस
मनीषा की स्थिति जब ज्यादा बिगड़ गई तो बिग-बॉस ने स्वर्ग में रहने वाली मधुमिता को टास्क दिया कि अगर तुम मनीषा को सबसे छिपाकर रख सकती हो तो लाओ लेकिन स्वर्ग में कोई उसे न देखे।

मनीषा ने कहा कि टेक्निकल दिक्कते बहुत थी, पहले तो स्वर्ग का ताला ही नहीं खुल रहा था। जैसे-तैसे मधुमिता उसे वॉशरूम तक ले गई और मनीषा पूरे पांच घंटे तक वहां बंद रही।

पढें, ...मदरसे के मैदान पर लगता है छड़ी मेला

बाद में जब माइक से बिग-बॉस ने मनीषा की हिम्मत की तारीफ में लंबे-चौड़े शब्द कहे तो स्वर्ग में सबको पता लगा कि मनीषा नर्क से स्वर्ग में पहुंच गई है।

कुत्ता बना मेहमान
बचना ऐ हसीनो गाने के साथ जब सभी को कहा गया कि एक सेलीब्रिटी आपके बीच आ रहा है आपको उसकी मेहमान नवाजी करनी है तो सबने सोचा रणवीर कपूर आएंगे लेकिन एक कुत्ता दौड़ता हुआ सभी के बीच पहुंचा।

पढें, ...मुस्लिम ने लिखी थी बदरीनाथ की आरती

तब पता लगा कि ये कुत्ता ही आज का मेहमान है। मनीषा ने बताया कि 15 सितंबर से कलर्स पर नए मेहमानों के साथ बिग-बॉस शुरू हो रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें