एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

चार दिन पहले सड़क हादसे में घायल स्कूटी सवार ने हल्द्वानी में तोड़ा दम

हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा में चार दिन पहले झनकट के पास हाईवे पर सड़क हादसे में घायल स्कूटी सवार ने हल्द्वानी के अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 19 मार्च की रात ऊंचा कालोनी ग्राम वनकटिया के उईन निवासी रोहित अग्रवाल (23) पुत्र नरेश अग्रवाल और वार्ड 14 निवासी रवींद्र बिष्ट को 108 सेवा ने घायल हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था। इसमें रवींद्र को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई लेकिन इसमें घायल रोहित की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने हल्द्वानी रेफर किया था। बताया गया कि हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल में रोहित ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बताया गया कि रोहित स्कूटी से घर लौट रहा था। एक फ्लोर मिल के पास अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मारी। रोहित की कुछ समय पहले ही शादी हुई थी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें