एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दो बच्चों को लिफ्ट देना शिक्षक को पड़ा महंगा

Udham singh nagar Updated Sat, 21 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

खटीमा। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के एक शिक्षक को लिफ्ट देना महंगा पड़ गया। लिफ्ट देने के चक्कर में उनके सरकारी रिकार्ड एवं सत्संग के चंदे की बुकें नकदी सहित गायब हो गईं। उन्होंने घटना की तहरीर पुलिस को सौंपते हुए बैग का पता लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस को सौंपी तहरीर में राजकीय प्राथमिक विद्यालय उलानी के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार कर्णवाल ने बताया कि 19 जुलाई को दोपहर एक बजे स्कूल बंद कर खटीमा आ रहे थे कि रास्ते में उनसे दो बच्चों ने लिफ्ट मांगी। इस पर उन्होंने दोनों बच्चों को अपनी बाइक पर बैठा लिया और खटीमा की ओर चल दिए। उनकी बाइक में उनके आफिस बैग में चेकबुक, तीन हजार की नकदी, सत्संग की रसीद बुकें, डायरी सहित अन्य जरूरी विभागीय कागज थे। इन दोनों बच्चों में से एक को मुख्य चौराहे पर तथा दूसरे को एक्सेस बैंक परिसर के पास उतारा। घर पहुंचकर देखा तो उनकी बाइक पर टंगा बैग नदारद था। मामले की तहरीर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें