रुद्रपुर। लोक रचना समिति के तत्वावधान में गायन प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें 36 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सोमवार को फाइनल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। रविवार को स्थानीय होटल में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथियों के दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में 36 (प्रत्येक में 12) प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने मधुर आवाज में हमें माफ करना ओम सांई राम, पुकारता चला हूं मैं सहित कई गीतों के बोलों पर प्रस्तुति दी। संयोजक केवल कृष्ण बत्रा ने बताया कि संस्था कई वर्षों से गायन प्रतियोगिता का आयोजन करा रही है। बताया कि सोमवार को मुख्य अतिथि के रूप में विधायक राजकुमार ठुकराल कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। कहा कि इस अवसर पर स्थानीय गायक नरेंद्र स्याल, गुंजन जल्होत्रा को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता,केजीजीसीआई पूर्व अध्यक्ष दरबारा सिंह, डॉ प्रदीप अदलखा, राजकुमार फुटेला, बालकृष्ण मिड्डा,पवन गावा, मोहित बत्रा, जगदीश कुमार, रमेश मिड्डा, रितेश मनोचा,विभोर बठला, संजय जुनेजा, मनोज छावड़ा,हरीश अरोरा,पल्ली गावा आदि मौजूद थे।