एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

घायल जवान की उपचार के दौरान मौत

Udham singh nagar Updated Sat, 15 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बाजपुर। सड़क हादसे में घायल हुए हरियाणा के अंवाला कैंट में तैनात जगदीप सिंह (22) की उपचार के दौरान मौत हो गई। जवान का सैन्य सम्मान के साथ शनिवार को उनके ननिहाल बाजपुर के गांव छीतरी फार्म में अंतिम संस्कार किया जाएगा। जगदीप सिंह मूल रूप से यूपी के तिलहर (शाहजहांपुर) का रहने वाला था, लेकिन उसकी शिक्षा दीक्षा बाजपुर में ही हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवान की बहन सतविंदर कौर ने कोतवाली में सूचना पत्र देकर कहा कि पंजाब के अंवाला में तैनात जगदीप सिंह सात दिसंबर को हरियाणा में मोटरसाइकिल दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका आर्मी अस्पताल में उपचार चल रहा था, जहां उसने 13 दिसंबर को दम तोड़ दिया। 15 दिसंबर को बाजपुर के गांव छीतरी में उसके मामा दलजीत सिंह के फार्म हाउस पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। आर्मी की एक टीम संस्कार की तैयारी के लिए पहुंच चुकी है, जबकि जवान का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह आठ बजे पहुंचेगा। जगदीप का एक छोटा भाई सर्वजीत सिंह बाजपुर स्थित जीईटी पॉलीटेक्निक में शिक्षा ग्रहण कर रहा है। उसकी तीन बहनें हैं। वहीं, जवान के निधन का समाचार मिलते ही उसके ननिहाल और उसकी बहन सतविंदर कौर के घर शोक छा गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष जसविंदर सिंह जस्सी, सुखविंदर सिंह सुक्खी, कुलविंदर सिंह बाबा समेत कई लोगों ने जवान के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। बहनोई हरविंदर सिंह ने बताया जगदीप सिंह की पढ़ाई और आर्मी में भर्ती कराने की तैयारी उन्हाेंने ही कराई थी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें