एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सरकार से संग्राम : कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर गए 

अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर/काशीपुर/बाजपुर। Updated Thu, 14 Jun 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
विकास भवन के बाहर प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

Next Article

 लंबित मांगो को लेकर उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी समन्वय मंच के बैनर तले प्रस्तावित दो दिवसीय कार्य बहिष्कार कार्यक्रम तहत बुधवार को जिले भर के सभी विभागों के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया। कर्मचारियों ने विकास भवन, जिला अस्पताल, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, एआरटीओ कार्यालय, पीडब्लूडी कार्यालय आदि में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास भवन रुद्रपुर परिसर में हुए प्रदर्शन में कर्मचारियों ने सरकार पर उनकी मांगों की लंबे समय से अनदेखी करने का आरोप लगाया। मुख्य संयोजक मोहन राठौर ने कहा कि दो दिवसीय कार्य बहिष्कार के बाद 22 जून को देहरादून में विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। वहां हेमचंद्र पोखरिया, विपन चौहान, अजय चौहान, उत्तराखंड परिवहन कर्मचारी संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुषमा चौधरी, उद्योग विभाग कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महामंत्री कंचन आर्या, योगेश ततराड़ी, अजय टम्टा, रवि दानी, पूरनचंद्र बहुगुणा, विनोद कुमार, कमल जोशी, पूरन अधिकारी, चंद्र प्रकाश, गुरुमुख, सुलक्षणा साह, मुस्लिम अंसारी, किशोर राणा, प्रमोद पांडे, क्षितिज तिवारी आदि थे। 

इधर, काशीपुर में सिंचाई विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर सिंचाई खंड कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। वहां सुरेश सिंह गड़िया, दिनेश चंद्र शाह, अरुण नेगी, जगत सिंह बिष्ट, दिनेश चंद्र, रविंद्र कुमार भारती, चंद्र पाल सिंह, अभिनव पांडे, अरविंद कुमार पांडे, नासिर अली, मदन पाल सिंह आदि थे। 
विज्ञापन


कर्मचारियों की यह हैं मांगें 
प्रदेश के सभी कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन, भत्ते तत्काल अनुमन्य किए जाएं, 
2005 से लागू अंशदायी पेंशन के स्थान पर पुरानी योजना को बहाल की जाए। 
सेवानिवृत्त में एक वर्ष शेष रहने पर स्वैच्छिक स्थानांतरण का लाभ मिले। 
यू-हेल्थ कार्ड की सुविधा मिले। 
सेवाकाल में न्यूनतम तीन पदोन्नतियां दी जाएं। 
कर्मचारी विरोधी निर्णयों को लागू न किया जाए। 


एफसीआई मजदूरों का क्रमिक अनशन छठे दिन भी जारी
बाजपुर। रोस्टर के आधार पर काम नहीं करने और ईपीएफ में जमा की गई धनराशि को खाते में डालने को लेकर एफसीआई श्रमिकों का क्रमिक अनशन छठे दिन जारी रहा। बुधवार को श्रमिकों ने अधिकारियों के वाहनों को भी अंदर नहीं जाने दिया। गेट के बाहर ही वाहनों को खड़ा करके अधिकारी कार्यालय में गए। बुधवार को क्रमिक अनशन पर पारसनाथ, गोहर अली, नंदकिशोर, अनुरुद्ध प्रसाद, कारुबिन, पारस नाथ बैठे। श्रमिकों ने कहा कि छह दिन से अनशन पर बैठे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने एफसीआई अधिकारियों पर मजदूरों का शोषण करने का आरोप लगाया। इस दौरान रामदयाल, अख्तर अली, बनवारी, रामअवतार, शंकर मंडल, सुभाष चंद, लल्लन, प्रमोद, मनोज आदि थे। ब्यूरो  

चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को आयकर से मुक्त रखने की मांग
रुद्रपुर। नौ सूत्री मांगो को लेकर बुधवार को चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने बुधवार को रुद्रपुर में प्रदर्शन किया। उन्होंने एडीएम प्रताप साह के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इसमें चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को आयकर मुक्त रखने, पुरानी पेंशन नीति बहाल करने समेत अन्य मांगें शामिल हैं। कर्मचारियों ने कहा कि मांगों के समर्थन में 17 जून को सभी राज्यों की राजधानियों में कर्मचारी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। फिर भी मांगें नहीं मानी गईं तो 21 अगस्त को राष्ट्रव्यापी कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें