एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

प्रचार का शोर थमा, डोर टू डोर जनसंपर्क

अमर उजाला ब्यूरो Published by: yashwant yashwant Updated Wed, 10 Apr 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
चुनाव सामग्री का बस्ता लेकर बाहर आते मतदान कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Next Article

लोकसभा चुनाव को लेकर चल रहा प्रचार का शोर मंगलवार की शाम पांच बजे थम गया। अंतिम दिन प्रत्याशियों ने रोड शो सहित तमाम जगहों पर जनसभाएं कर लोगों से वोट की अपील की। चुनाव में भाजपा, कांग्रेस पार्टी सहित सात प्रत्याशी मैदान में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को प्रचार के अंतिम दिन सभी प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी। तराई में नौ विधानसभाओं में प्रत्याशियों ने रोड शो के साथ ही विभिन्न जगहों पर सभाओं को भी संबोधित किया। शाम पांच बजे नामांकन के बाद से चल रहे लाउडस्पीकर और चुनावी सभाओं का सिलसिला थम गया। अब प्रत्याशी और कार्यकर्ता डोर टू डोर जनसंपर्क में जुट गए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि धारा 144 लागू है, लिहाजा प्रत्याशियों को डोर टू डोर कैंपेनिंग में इसका पालन करना होगा। ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाएगी। 

प्रचार के अंतिम दिन तराई में झोंकी ताकत 
रुद्रपुर। प्रचार के अंतिम दिन प्रमुख सियासी दल भाजपा, कांग्रेस के अलावा बसपा प्रत्याशी के प्रचार का केंद्र तराई की विधानसभा सीटें रहीं। भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने समर्थकों के साथ खटीमा से लेकर काशीपुर तक रोड शो किया। रोड शो के माध्यम से भाजपा के पक्ष में माहौल बनाया गया। कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत ने भी सितारगंज, नानकमत्ता और खटीमा विधानसभा में रोड शो के साथ ही सभाओं को भी संबोधित कर कांग्रेस के पक्ष में वोट की अपील की। इधर, बसपा प्रत्याशी नवनीत अग्रवाल ने भी काशीपुर, बाजपुर, जसपुर में रोड शो के साथ ही जनसंपर्क कर वोट की अपील की। तराई में नौ विधानसभा सीटें होने की वजह से प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें