एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पकड़े गए डकैत करते थे कोड वर्ड में बातें

ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Mon, 11 Apr 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
डकैत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

Next Article

डकैती में पकड़े गए डकैत बेहद शातिर ही नहीं बल्कि डकैती के दौरान किसी को उन पर शक न हो इसके लिए कोड वर्ड में भी बातें करते थे। सभी डकैत ऐसे घरों को टारगेट करते थे जहां से उनको भागने में आसानी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्र बताते है कि पकड़े गए डकैत सूनसान इलाकों में बने घरों की रेकी करते थे। इसके बाद उन घरों में कितने लोग रहते हैं या वहां आसपास कितने घर है इसके बारे में जानकारी जुटाते थे। इतना ही नहीं किसी को उनके डकैत होने का शक न हो इसलिए वह हर घर में यह आवाज लगाकर कि राजवीर कौन है वह लड़की भगाकर आया है... कहते थे। 

जब कोई बाहर निकलता था तो उस पर तमंचा लगा देते थे। कोई आवाज न करे इसके लिए बंधकों को बाहर उनके 10-12 और आदमी है यह कहकर डरा देते थे। जाते समय दो लोग बाहर खड़े है कहकर दूसरे घर में घुस जाते थे। दूसरे घर में भी राजवीर का पता करते हुए डकैती डाल देते थे। 
विज्ञापन


यदि किसी घर में ताला लगा देखते थे तो ताले को कोड वर्ड में फूल हल्का है या भारी है कहते थे। फूल हल्का है कहने का मतलब ताला टूट जाएगा। जबकि भारी है कहने पर नहीं टूटेगा। यदि हल्का है कहते थे तो ताला तोड़ देते थे। सूत्रों ने बताया कि पकड़े गए डकैतों ने कुंडा थाना क्षेत्र समेत ढेला पुल के पास भी डकैती की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस डकैतों से जानकारी लेने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें