एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ऑफिस का ताला तोड़कर हजारों की चोरी

ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर। Updated Mon, 20 Feb 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर में चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Next Article

काशीपुर। चोरों ने प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस के शटर का ताला तोड़ कर हजारों रुपए चुरा कर ले गए। शनिवार की रात दढ़ियाल मार्ग पर स्थित प्रापर्टी डीलर एवं भारतीय किसान यूनियन युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र सिंह राणा के ऑफिस के शटर के ताले तोड़कर चोर दराज में रखे 18300 रुपए ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राणा सुबह जब ऑफिस खोलने आए तो शटर का ताला टूटा पाया और मेज की दराज से रुपए गायब थे। राणा ने टांडा उज्जैन पुलिस में तहरीर दी। बताया कि ऑफिस में लगे सीसीटीवी के अनुसार चोरी रात पौने दो बजे हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

काशीपुर। ऊर्जा निगम की सख्ती के बाद भी उपभोक्ता बिजली चोरी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। एसडीओ ने एक ही गांव के पांच उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। निगम के एसडीओ सुनील कुमार ने पैगा चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में चेकिंग के दौरान ग्राम पैगा निवासी गुरविंदर सिंह, गुरमीत सिंह, रोहिताश, भूरे शाह, सुरेंद्र सिंह ने मीटर से पहले कट लगाकर सीधे कनेक्शन लेकर बिजली चोरी करते पकड़े गए। इनके उपभोक्ताओं की केबल जब्त कर ली है। पुलिस में पांचों के खिलाफ विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है।

जसपुर। विद्युत विभाग के एसडीओ ने पांच लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी का कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। एसडीओ अंशुल मदान ने कहा कि विद्युत चेकिंग के दौरान मोहल्ला नई बस्ती निवासी मोहम्मद इकबाल, मोहम्मद सुलेमान, तसव्वर अली, अनीस अहमद,  मोहल्ला जुलाहान निवासी  मोहम्मद करीम विद्युत पोल में कटिया डालकर बिजली चोरी करते पकड़े गए। उन्होंने कहा कि टीम द्वारा विद्युत बकाया वसूली के दौरान 80 बकायादारों के कनेक्शन काटकर 10 लाख रुपए से अधिक की वसूली की जा चुकी है। कहा कि 75 से अधिक बड़े बकायादारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें