एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराया बाइक सवार, मौत

अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 12:27 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रुद्रपुर। सिडकुल ढाल के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से एक बाइक सवार टकरा गया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रख दिया है। बीते सोमवार की रात अशोक विहार शिमला बहादुर निवासी देवकी नन्दन (26) पुत्र राजेश बाइक पर सवार होकर बाजार से अपने घर लौट रहा था। इसी बीच सिडकुल ढाल के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रख दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें