एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

विश्वनाथ मंदिर में माथा टेक कर भाजपा प्रत्याशी ने शुरू किया प्रचार अभियान

देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। लोकसभा चुनाव में टिहरी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राजलक्ष्मी शाह ने सोमवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद प्रचार अभियान का शुरू किया। उन्होंने भटवाड़ी प्रखंड के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर वोट मांगें और जिला मुख्यालय पर चुनाव कार्यालय का उद्घाटन भी किया।
रविवार देर शाम उत्तरकाशी पहुंची टिहरी सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी माला राजलक्ष्मी शाह ने सोमवार सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। उन्होंने गंगोत्री हाईवे से लगे गंगोरी, गणेशपुर, नेताला, हीना, मनेरी, सैंज, लाटा, मल्ला आदि गांवों तक पहुंचकर पीएम नरेंद्र मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। भटवाड़ी में भाजपा कार्यकर्ता के घर पर हुई बैठक में कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने की अपील की गई। वहां से लौट कर उन्होंने जिला मुख्यालय पर भाजपा के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ भी किया। इस दौरान गंगोत्री विधायक गोपाल रावत, पूर्व विधायक महावीर रांगड़, नेमचंद चंदोक, ब्लाक प्रमुख चंदन पंवार, राम सिंह राणा, हरीश सेमवाल, सुरेश चौहान, हरीश डंगवाल, पवन नौटियाल, किशोर भट्ट, लोकेंद्र बिष्ट, विजयपाल मखलोगा, ऊषा भट्ट, बर्फी भक्ति, विमला नौटियाल, चंद्रा नेगी, बीना नौटियाल, राधा पंवार आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें