प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन के पदाधिकारियों ने प्रेस क्लब में पत्रकारवार्ता की। अपनी मांगों को लेकर चल रहे धरने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले 71 दिनों से एकता विहार धरना स्थल पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वे 28 मई को यमुना कॉलोनी स्थित विभागीय मंत्री रेखा आर्य के आवास पर कूच करेंगे। यह कदम उनकी मांगों पर ध्यान आकर्षित करने और समाधान की दिशा में आगे बढ़ने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है।