फरीदाबाद बीके नागरिक अस्पताल में एक महीने से दो बार विधायक धनेश अदलखा, दो बार स्वास्थ्य निदेशक व उपायुक्त आयुष सिन्हा व दो बार अतिरिक्त उपायुक्त अंजली श्रोत्रिया के निरीक्षण करने के बाद भी अस्पताल से डॉक्टरों द्वारा ठीक से इलाज न करने की शिकायत आ रही है उसको लेकर बुधवार रात को अचानक मुख्य चिकित्सा अधिकारी जयंत आहूजा भी निरीक्षण करने पहुंचे और मरीज का हाल-चाल पूछकर उनको समय पर दवाई मिल रही है या नहीं डॉक्टरों द्वारा ठीक से इलाज किया जा रहा है या नहीं इसके बारे में पूछताछ करते हुए।