एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

World No-Tobacco Day: ‘मदर्स अगेंस्ट वेपिंग’ पर सेमिनार, स्वाति मालीवाल बोलीं- संसद में उठाएंगे मुद्दा

अनुज कुमार Updated Thu, 28 May 2026 10:26 PM IST

विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026 से पहले ‘मदर्स अगेंस्ट वेपिंग’ (एमएवी) की ओर से कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में एक राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया गया। इस सेमिनार में कई डॉक्टर, वैज्ञानिक और मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी शामिल हुए। इस सेमिनार में युवाओं में बढ़ते वेपिंग, ई सिगरेट और निकोटिन पाउच के बढ़ते इस्तेमाल पर चर्चा की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने बताया कि देश में वेपिंग और ई-सिगरेट का बढ़ता इस्तेमाल गंभीर चिंता का विषय है। सार्वजनिक जगहों और सोशल मीडिया पर वेपिंग के बढ़ते मामलों को संसद में मजबूती से उठाने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि रंग-बिरंगे फ्लेवर, आकर्षक डिजाइन और सोशल मीडिया प्रचार के कारण बच्चे और किशोर वेपिंग को फैशनेबल और सुरक्षित मानने लगे हैं। इससे युवाओं में निकोटीन की लत तेजी से बढ़ रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें