गोरखपुर नगर निगम के सदन हॉल में मंगलवार को नगर निगम बोर्ड की बैठक के दौरान पूर्व पार्षद रोज खातून के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। मेयर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, नगर आयुक्त अजय जैन, पार्षदों और अन्य अधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। नगर निगम बोर्ड की नियमित बैठक शुरू होने से पहले सदन में पूर्व पार्षद रोज खातून के निधन पर शोक प्रस्ताव लाया गया। सभी सदस्यों ने खड़े होकर दिवंगत पार्षद को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।