एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बहादुरगढ़ के वेदांत नगर में स्कूल का ताला तोड़कर चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Naveen Updated Wed, 27 May 2026 10:17 AM IST

बहादुरगढ़ के वेदांत नगर में मंगलवार रात को दो चोरों ने एक स्कूल को अपना निशाना बनाया। चोरों ने स्कूल के मुख्य गेट का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया और वहां जमकर खंगाल-बिखेर की। यह पूरी वारदात स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। लोहे की रॉड से तोड़ा ताला, 13 मिनट तक खंगाला सामान मिली जानकारी के अनुसार, चोरों ने वारदात को अंजाम देने के लिए लोहे की रॉड (सरिये) का इस्तेमाल किया, जिससे उन्होंने स्कूल के गेट का ताला तोड़ा। अंदर घुसने के बाद दोनों चोरों ने करीब 13 मिनट तक स्कूल के दफ्तर, अलमारी और अन्य सामान को खंगाला। चोरों ने कीमती सामान की तलाश में सारा सामान फर्श पर बिखेर दिया, लेकिन स्कूल में किताबों और टाई-बेल्ट के अलावा उनके हाथ कुछ खास नहीं लगा। दान पात्र से नकदी लेकर हुए फरार अलमारियों में कुछ न मिलने पर चोरों की नजर स्कूल में रखे एक दान पात्र (डोनेशन बॉक्स) पर पड़ी। चोरों ने दान पात्र को तोड़कर उसमें रखी करीब दो से तीन हजार रुपये की नकदी निकाल ली। भारी नुकसान या बड़ा कैश न मिलने के कारण चोर निराश होकर वहां से लौट गए। पुलिस को दी शिकायत स्कूल के संचालक मुकेश ने घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी है। मुकेश की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज में दो चोर साफ तौर पर दिखाई दे रहे हैं, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें