एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जींद के जुलाना में विधायक विनेश फोगाट द्वारा मुद्दा उठाने के बावजूद नहीं हुआ समाधान, मैन बाजार के दुकानदार परेशान

Naveen Updated Thu, 28 May 2026 04:14 PM IST

कस्बे के मैन बाजार में गंदे पानी की निकासी की समस्या लगातार गंभीर बनी हुई है। निकासी व्यवस्था ठप होने के कारण दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दुकानों के आगे करीब एक से डेढ़ फीट तक गंदा पानी जमा रहने से दुकानदार नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। बाजार में आने वाले ग्राहकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे व्यापार पर सीधा असर पड़ रहा है। नरेंद्र ढांडा, सुरेश, बीरभान आदि दुकानदारों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी ज्यादा खराब हो जाती है। सड़क पर गंदा पानी जमा रहने से बदबू फैलती रहती है और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। दुकानदारों ने बताया कि कई बार नगर पालिका और संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं किया गया। बीते विधानसभा सत्र में जुलाना की विधायक विनेश फोगाट द्वारा भी इस समस्या को विधानसभा में प्रमुखता से उठाया गया था। विधायक ने बाजार की निकासी व्यवस्था सुधारने और लोगों को राहत देने की मांग की थी। इसके बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं। दुकानदारों का आरोप है कि प्रशासन केवल आश्वासन देने तक सीमित है, जबकि धरातल पर कोई कार्य नहीं हो रहा। गंदे पानी के कारण ग्राहकों का बाजार में आना कम हो गया है। कई ग्राहक पानी और कीचड़ देखकर वापस लौट जाते हैं। इससे दुकानदारों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। वहीं दुकानों के बाहर लगातार पानी जमा रहने से सड़क भी क्षतिग्रस्त हो रही है।गंदे पानी के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द विशेष अभियान चलाकर निकासी व्यवस्था को ठीक करवाया जाए ताकि लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें