क्षेत्र के जैजैवंती गांव में जलघर तो बन गया लेकिन अभी तक गांव में पेयजल सप्लाई के लिए लाइन भी नही बिछाई गई है लेकिन जनस्वास्थ्य विभाग ने पानी के बिल ग्रामीणों के मोबाईल पर भेज दिए हैं। ग्रामीण कुलदीप, जोगेंद्र, राकेश, राजेश आदि ने बताया कि गांव में इससे पहले कोई भी पेयजल का बिल नही आया है। गांव में पेयजल के लिए जलघर का निर्माण तो हो चुका है लेकिन पेयजल सप्लाई के लिए पाइप लाइन ही नही बिछाई गई है। कनैक्शन करना तो दूर की बात है। उनके घरों में कोई भी कनैक्शन नही है। पहले बार मोबाईल पर बिल का एसएमएस देखकर ग्रामीण हैरान हैं। ग्रामीणों की मांग है कि बिल को वापस लिया जाए। 30 रूपये प्रति माह के हिसाब से आता है पानी का बिल जनस्वाथ्य विभाग के कर्मचारियों के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र में पानी का बिल 30 रूपये महिना आता है और अर्बन में 60 रूपये प्रति महिना आता है। अब जैजैवंती गांव में जो बिल आए हैं वो सिस्टम से जनरेट हुए हैं। इनेलाे नेता अभय चौटाला ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को धमकी देकर लगवाया था पेयजल सप्लाई के लिए ट्युबवैल मार्च 2023 में इनेलो नेता जब परिवर्तन यात्रा के दौरान जुलाना हल्के के दौरे करते हुए जैजैवंती गांव में पहुंचे थे तो ग्रामीणों ने उन्हें पेयजल किल्लत के बारे में अवगत करवाया था तो अभय चौटाला ने जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन संजीव कुमार को हड़काते हुए फोन पर कहा था कि अगर 10 दिन में ट्यूबवैल नही लगाया तो तेरी मुंडी माईनर में घुसा दुुंगा। एक सप्ताह के अंदर टयुबवैल लगा भी दिया गया था। जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव में पेयजल सप्लाई के लिए ट्युबवैल लगवाया गया है और गांवों में कनैक्शन दिए गए हैं। इस लिए विभाग द्वारा बिल भेजे गए हैं। - अमित ढांडा, जेई जनस्वास्थ्य विभाग जुलाना।