एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

निजामपुर में 55 साल से अंधेरे में दौखेरा की ढाणी, भीषण गर्मी में बिजली कटौती से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

Naveen Updated Thu, 28 May 2026 04:14 PM IST

डबल ज्येष्ठ की झुलसाती गर्मी में जहाँ तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है, वहीं गांव दौखेरा की ढाणी के लोग बिजली संकट से त्रस्त हैं। लगातार हो रही दिन-रात की कटौती और बार-बार ट्रिपिंग ने ग्रामीणों का जीना दूभर कर दिया है। भीषण गर्मी में लोगों की रातों की नींद उड़ चुकी है और अब जनता का आक्रोश खुलकर सामने आने लगा है। ग्रामीणों का आरोप है कि दौखेरा की ढाणी आज भी सीटी लाइन जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित है। ग्रामीण पिछले 55 वर्षों से सीटी लाइन की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। कई बार बिजली विभाग को शिकायत पत्र सौंपे गए, बावजूद इसके कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग और दौखेरा सरपंच की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए सूरेश कुमार, छत्रपाल, महेंद्र, हरदयाल, खुशीराम, लालचंद, राजकुमार, महेश, रामप्रताप समेत अन्य ग्रामीणों ने कहा कि विभाग केवल कागजों में बिजली आपूर्ति के दावे कर रहा है। एक ओर शहरी क्षेत्र में 24 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली देने की बात कही जा रही है, वहीं हकीकत में घंटों कटौती और लगातार ट्रिपिंग से लोग परेशान हैं। भीषण गर्मी में बिजली संकट ने बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ और सीटी लाइन की समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा। ग्रामीणों की प्रतिक्रिया : "दौखेरा की ढाणी में सीटी लाइन बिल्कुल भी नहीं है। 50-55 साल हो गई ढाणी को बसे हुए अभी तक ढाणी के अंदर सीटी लाइन नहीं है। इस गर्मी में कैसे रहें। बच्चों की पढ़ाई भी नहीं होती है। इस भीषण गर्मी में 45 डिग्री तापमान चल रहा है। सीटी लाइन से बिल्कुल वंचित है ढाणी दौखेरा कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। कुंओ वाली लाइन है जो कभी आठ घंटे में आती है उसमें भी कटौती होती है।" सुरेश कुमार, गांव दौखेरा की ढाणी "हमारे यहां सीटी लाइन की समस्या है। बिजली विभाग को इस्टीमेट भी दे चुके हैं। दो साल हो गई ना तो सरपंच कार्यवाही कर रहा है ना ही कोई नंबरदार इस बाबत ध्यान दे रहा है। लाइट बिल्कुल भी नहीं आ रही है। मेरी उम्र 55 साल है लेकिन ढाणी में लाइट की समस्या शुरू से लगातार बनी हुई है।" हरदयाल, गांव दौखेरा ढाणी "ढाणी में सीटी लाइन की गंभीर समस्या है। दो साल से इस्टीमेट भी पास हो चुका। लेकिन फिर भी लाइट नहीं पहुंच रही है। दो सौ घरों की आबादी है और सीटी लाईट नहीं होने से ढ़ाणी परेशान है। शिकायत भी दी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।" खुशीराम, गांव दौखेरा ढ़ाणी सीटी लाइन का प्रस्ताव बनाकर ब्लॉक के बिजली विभाग में दिया हुआ है। शुरू से ढाणी में सीटी लाइन की समस्या बनी हुई है और इसे लगवाने मांग चल रही है। कुंओ वाली लाइन है जो कभी आती है कभी नहीं आती है। अधिकारियों का कहना है कि सीटी लाइन आ जाएगी। लेकिन अभी तक नहीं आई है। सुशीला देवी, सरपंच दौखेरा, सरपंच प्रतिनिधि- प्रितम सिंह "विभाग के नियम हैं डिपोजिट इस्टीमेट के पैसे भरने पड़ेंगे। पैसे ये भर नहीं रहें हैं। हमने इनका इस्टीमेट सैंक्शन करवा रखा है। जो नियमानुसार इनकी अमाउंट है वो भर देंगे तो इनका काम हो जाएगा। सीटी लाइन ढाणी में पहुंच जाएगी।" कुलवीर साहरन, एसडीओ, नांगल चौधरी डीएचबीवीएन

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें