एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सोनीपत के गोहाना में विवादों के बीच नगर परिषद में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ, जयकारों के साथ हुआ समापन

Naveen Updated Fri, 29 May 2026 01:15 PM IST

नगर परिषद कार्यालय में प्रस्तावित हनुमान चालीसा पाठ आखिरकार श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हो गया। कार्यक्रम को लेकर पिछले दिन उठा विवाद भी आयोजन को नहीं रोक सका। सुबह से ही शहर के गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता, सभी पार्षद और श्रद्धालु नगर परिषद कार्यालय पहुंचे और श्रीराम व बजरंग बली के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में नगर परिषद की चैयरपर्सन रजनी विरमानी और इन्द्रजीत विरमानी ने श्रद्धालुओं के साथ मिलकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। पाठ के दौरान “जय श्रीराम” और “बजरंग बली की जय” के जयकारे लगातार गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद नगर परिषद की परिसर में गंगाजल का छिड़काव किया गया। हनुमान चालीसा पाठ के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही। आयोजन को लेकर पहले प्रशासनिक स्तर पर विवाद खड़ा हुआ था, लेकिन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न होने से लोगों ने राहत महसूस की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें