पुराना औद्योगिक क्षेत्र कालूपुर के पास शुक्रवार सुबह बांस गोदाम और पेंट फैक्टरी में लगी भीषण आग से इलाके में हडक़ंप मच गया। बांस गोदाम में भड़की आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और पास स्थित पेंट फैक्टरी को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 12 गाडियां मौके पर पहुंचीं और कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। टीन शेड और भारी मात्रा में रखे ज्वलनशील सामान के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी दिक्कतें आईं। वहीं, बुलडोजर से दीवार तोड़कर दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का अभियान चलाया।