कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा की पहल पर भालौठ सब ब्रांच नहर के जीर्णोद्धार कार्य को लेकर किसानों और सिंचाई विभाग के बीच लंबे समय से चला आ रहा विवाद आखिरकार समाप्त हो गया। डॉ. अरविंद शर्मा की मध्यस्थता से दोनों पक्षों के बीच सहमति बनने के बाद किसानों ने अपना धरना समाप्त करने की घोषणा कर दी। गोहाना स्थित सिंचाई विश्राम गृह में धरनारत किसानों के प्रतिनिधिमंडल और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ हुई विस्तृत बैठक में किसानों की प्रमुख मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया गया। इसके बाद नहर के जीर्णोद्धार कार्य का रास्ता साफ हो गया। बैठक के बाद डॉ. अरविंद शर्मा ने बताया कि नहर की दोनों साइड की लाइनिंग को कंक्रीट से पक्का किया जाएगा, साथ ही नहर के तल (बैड) को दोनों किनारों से 10-10 फुट तक मजबूत बनाया जाएगा।