एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

Video: मशालों की रोशनी में निकली माता शीतला की भव्य शोभायात्रा, श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

Krishan Singh Updated Sat, 06 Jun 2026 01:07 PM IST

शुक्रवार देर रात पिपला आगे गांव में माता शीतला के वार्षिक उत्सव के उपलक्ष्य में पारंपरिक मशालों की रोशनी के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और माता के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर इंद्रदेव शास्त्री ने बताया कि यह शोभायात्रा हर वर्ष माता शीतला के वार्षिक उत्सव के अवसर पर निकाली जाती है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग बड़ी श्रद्धा और आस्था के साथ इस आयोजन में शामिल होते हैं। परंपरा के अनुसार माता की प्रतिमा को मान भंडार से मंदिर तक मशालों की रोशनी में लाया जाता है। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए माता के जयकारे लगाते रहे। देर रात निकली इस यात्रा में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। मंदिर पहुंचने पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। ग्रामीणों ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन गांव की प्राचीन परंपराओं का हिस्सा है, जो आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था को मजबूत करने का संदेश देता है। शोभायात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और श्रद्धा देखने को मिली।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें