एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

Video: ननखड़ी में पंचायत समिति के नवनिर्वाचित 15 सदस्यों को दिलाई शपथ, विकास कार्यों को मिलेगी गति

Krishan Singh Updated Sat, 06 Jun 2026 03:48 PM IST

ननखड़ी में शनिवार को पंचायत समिति के नवनिर्वाचित 15 सदस्यों के लिए पंचायत समिति हॉल में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सभी सदस्यों ने संविधान की शपथ ली। तहसीलदार ननखड़ी अनिल शर्मा ने समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने समारोह में सभी निर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के साथ ही पंचायत समिति के गठन की औपचारिक प्रक्रिया पूरी हो गई है। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव की आगामी प्रक्रिया जल्द पूरी होगी। समिति को नया नेतृत्व मिलेगा और विकास कार्यों को गति मिलेगी। इस अवसर पर तहसीलदार अनिल शर्मा ने सभी सदस्यों को बधाई देते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव नियमानुसार निर्धारित समय सीमा के भीतर करवाना अनिवार्य है। इसके लिए आगामी बैठक में सभी सदस्यों की उपस्थिति आवश्यक रहेगी। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया एक सप्ताह से लेकर एक माह के भीतर पूरी की जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान नव-निर्वाचित सदस्यों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। अब क्षेत्र की जनता की निगाहें पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव पर टिकी हैं। इस मौके पर एसबीपीईओ राम लोक नेगी सहित कई अन्य मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें