आगरा में अप्सा फिएस्टा के समापन समारोह में पुरस्कारों की झड़ी लग गई। सेंट एंड्रूज स्कूल, बरौली अहीर में रंगारंग कार्यक्रम के साथ विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। 1050 विजेताओं को व्यक्तिगत अवॉर्ड और 58 ओवर ऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी दी गई। ग्रुप डांस में फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड पायदान पर रहे स्कूलों की छात्राओं ने डांस परफॉर्मेंस दी। ‘सेव द गर्ल चाइल्ड’ थीम पर हुई डांस परफॉर्मेंस सहारनीय रही।